Tuesday, May 21, 2024
प्रयागराज, जीपीएन न्यूज। वर्तमान समय में लोकतंत्र का महापर्व विभिन्न प्रदेशों में आयोजित किया जा रहा है और इसमें मतदाताओं को जागरूक करने का दायित्व पत्रकारों पर अधिक है। प्रत्येक मतदाता को जागरूक बनाना और मतदान के लिए प्रेरित करना पत्रकार साथियों का नैतिक दायित्व है, जो उन्हें पूरा करना चाहिए। कलम कारों को इस दिशा में स्वयं सक्रिय होकर पहल करनी चाहिए। जिससे लोकतंत्र के प्रति उनकी प्रतिबद्धता परिलक्षित हो।
उपरोक्त विचार भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के राष्ट्रीय संयोजक डॉक्टर भगवान प्रसाद उपाध्याय ने एक प्रश्न का उत्तर देते समय व्यक्त किया। जिसमें पत्रकारों ने उनसे मतदान के महत्व के बारे में पूछा था। डा0 उपाध्याय ने कहा कि मतदान करना हम सब का मूल अधिकार है और हमें कोई इससे वंचित नहीं कर सकता। हम स्वयं इसे अपना निजी कर्तव्य मानकर इसके प्रति सचेत रहें और मतदान के दिन सबसे पहले मतदान करने की प्राथमिकता सर्वोपरि होनी चाहिए। डा0 उपाध्याय ने संगठन के सभी शीर्ष साथियों से भी आग्रह किया है कि वे अपने-अपने क्षेत्र में मतदाताओं को जागरूक करते रहें।
GPN News | All right Reserved 2024